कानपुर: डीसीपी ईस्ट ने रॉकेट चौराहा से नानाराव घाट तक गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित रॉकेट चौराहे से लेकर नानाराव घाट तक गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का भी निरीक्षण किया।