कानपुर: कल्यानपुर पुलिस ने बुढ़वा मंगल पर शुभकामना देने वाले पोस्टर को फाड़ने वाले को अरेस्ट किया, आजम हसन पर FIR
कल्यानपुर पुलिस ने आवास विकास तीन से बुढ़वा मंगल पर शुभकामना देने वाले पोस्टेरों को फाड़ने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आजम हसन के खिलाफ बीएनएस की धारा 298 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कल्यानपुर क्षेत्र में बुढ़वा मंगल के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामना देने के पोस्टर लगाए थे। रविवार सुबह सभी पोस्टर फटे मिले.