कानपुर: DCP सेंट्रल व ईस्ट ने परेड स्थित सदभावना चौकी में बारावफात को लेकर जुलूस आयोजकों-धर्म गुरुओं के साथ की बैठक
डीसीपी सेंट्रल और डीसीपी ईस्ट ने परेड स्थित सदभावना चौकी परिसर में बारावफात के त्योहार को लेकर जुलूस आयोजकों, धर्म गुरुओं, संभ्रांत लोगों और पीस कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को शासन स्तर से जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया गया। परंपरागत तरीके से ही जुलूस निकालने पर जोर दिया गया। पूर्व में जुलूस जिन मार्गों से निकाले जाते हैं, उन्हीं मार्गों से निकाले।