रफीगंज: रफीगंज शहर के डाकबंगला में स्व रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया
रफीगंज शहर के डाकबंगला में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पासवान की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। रविवार रात्रि 9 बजे कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया।