गोला: तुलसी का पत्ता मुंह में डालते ही जिंदा हुई महिला, डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित, अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी
Gola, Gorakhpur | Oct 16, 2026 गोरखपुर में मृत घोषित एक महिला के मुंह में तुलसी का पत्ता डालते ही जिंदा हो गई।56 साल की महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।लकड़ियां पहुंच चुकी थीं और रिश्तेदार घर आ चुके थे।इसी बीच परिजनों ने महिला के मुंह में गंगाजल के साथ तुलसी का पत्ता डाला,तो उन्हें खांसी आने लगी।यह देखकर परिजन हैरान रह गए।वे तत्काल महिला को BRD मेडिकल कॉलेज लेकर पहुचे।