🚨 गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! बिल्थरारोड में गैस एजेंसी कर्मचारी की दबंगई पड़ी भारी!
ओम एचपी गैस एजेंसी के एक कर्मचारी ने उपभोक्ता से सिलेंडर के तय रेट से ज्यादा (1050 रुपये) मांगे। जब उपभोक्ता ने विरोध किया, तो कर्मचारी ने गाली-गलौज करते हुए कहा- "तुम कोई मंत्री-विधायक नहीं हो" और उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
मामले की शिकायत मिलते ही SDM शरद चौधरी ने तुरंत सख्त एक्शन लिया है! आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
✅ प्रशासन का बड़ा कदम: अब सभी गैस डिलीवरी वाहनों पर निर्धारित मूल्य (₹1022.50) का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
⚠️ SDM की सख्त अपील: अगर कोई भी गैस एजेंसी संचालक या कर्मचारी तय शुल्क से एक रुपया भी ज्यादा मांगे, तो डरें नहीं, तुरंत शिकायत करें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी!
आम जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए शेयर करें। 👇
#BeltharaRoad #BalliaNews #BalliaUpdate #GasAgency #SDMAction #ConsumerRights #PublicAwareness #UPNews #LocalNews