दरभंगा: दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के लोआम में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे हुए अनाथ
दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के लोआम स्थित अमन एकेडमी के समीप शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के सतघारा गांव निवासी विष्णुदेव भंडारी के पुत्र थे। यह जानकारी पोस्टमार्टम परिसर में परिजन ने शनिवार की शाम 4 बजे दी।