पाली: हाथियों ने आम बाड़ी को किया तहस-नहस, ग्रामीणों में दहशत, वन अमला अलर्ट मोड पर
Pali, Korba | Jun 12, 2026 कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथी लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों के विचरण को लेकर वन अमला अलर्ट मोड पर है। हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। कटघोरा व कोरबा वनमंडल में इन दिनों 66 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। जिनमें से 18 हाथी कटघोरा के जटगा रेंज के जटगा परिसर में सक्