धरमपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपल्दागड़ी फाटे के पास अज्ञात वाहन ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने 112 डायल की मदद से दोनों घायलों को धरमपुरी के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां दोनों का उपचार जारी है।