उज्जैन शहर: शिव धाम कॉलोनी में दिनदहाड़े 2 घरों में चोरी, पुलिस को देख सामान फेंककर भागे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
नागझिरि थाना क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बदमाशों ने प्रोफेसर अजरुद्दीन सिद्दीकी और उनके पड़ोसी राम सहारे के सूने घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। प्रोफेसर के घर से करीब 7-8 लाख रुपये के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद ले जाए गए। पुलिस को देखकर बदमाश एक बैग फेंककर भाग निकले, जिसमें