तिलहर: नवियापुर में संदिग्ध मौत मामले में विधायक सलोना कुशवाहा ने परिजनों से की बात, पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश
नवियापुर संदिग्ध मौत मामला: विधायक सलोना कुशवाहा ने परिजनों से की बात, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम नवियापुर में उमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने रटा पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा मौके पर पहुंचीं और परिजनों से बातचीत कर उनकी बात सुनी।