बीना: अजाक्स अध्यक्ष के विरोध में ब्राह्मण समाज ने तहसील प्रांगण में किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
Bina, Sagar | Nov 26, 2025 अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मणों की बेटियों अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। नाराज ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय पहुंच गए। जहां पर ब्राह्मण समाज मंडल के नेतृत्व में बुधवार को तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया और नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सोपा है।