बीना: खुरई रोड कृषि उपज मंडी के पास सब्जी व फल विक्रेताओं को शिफ्ट करने की तैयारी, सीएमओ व इंजीनियर ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Nov 26, 2025 नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका के द्वारा सब्जी एवं फल विक्रेताओं के लिए खुरई रोड कृषि उपज मंडी के पास ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की तैयारी है। जिसको लेकर बुधवार को नगर पालिका अधिकारी आर के गौरव ने इंजीनियर एवं नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और जगह चिन्हित की।