बीना: सिविल अस्पताल में डॉक्टर और परिजन विवाद, कार्रवाई की मांग लेकर एसडीएम व एसडीओपी कार्यालय पहुंचे डॉक्टर्स
Bina, Sagar | Nov 26, 2025 सिविल अस्पताल में सोमवार रात को डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हुई तीखी झड़प ने अब संगठित रूप ले लिया है। कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के डॉक्टर बुधवार को एसडीएम और एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग के साथ सुरक्षा की मांग की।सोमवार को अस्पताल में एक मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर व मरीज के परिजन के बीच विवाद हुआ था।