बीना: अहिरवार समाज संघ ने अंबेडकर तिराहे पर संविधान दिवस मनाया, डॉ. भीमराव अंबेडकर के कई अनुयायी मौजूद रहे
Bina, Sagar | Nov 26, 2025 अहिरवार समाज संघ भारत शाखा के तत्वाधान में बुधवार को अंबेडकर तिराहे प्रांगण में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाई शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय संविधान पुस्तक का पूजन, बुद्ध वंदना पंचशील एवं संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया।इसके बाद सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।