रफीगंज: चरकावा ऊपरीडीह भुईयां टोली में चाकू मारकर एक युवक को किया घायल, रेफर किया गया
रफीगंज प्रखंड के चरकावा ऊपरीडीह से एक घटना सामने आया है ,जहां बीती देर रात एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चरकावा उपरीडीह भुईया टोली निवासी राजदेव रिकीयसन के पुत्र त्रिवेणी रिकीयशन अपने घर के बाहर सो रहे था, तभी अचानक सूरज विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गए।