बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस हत्या के प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। अपर थानाध्यक्ष रुपा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र का सन्तोष कुमार है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में कांड संख्या 403/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को त्वरित कारवाई करते हुए पुअनि सन्तोष कुमार के द्वारा घर से गिरफ्तारी की गई।