जांजगीर: जांजगीर निवासी अमित राठौर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹12.50 लाख की सहायता
जांजगीर के 24 वर्षीय अमित राठौर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 12 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से यह सहायता राशि मंजूर हुई, जिसके बाद रायपुर में अमित का इलाज शुरू हो गया है।