फुलवरिया: फूलवरिया में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित, बीडीओ ने कई बिंदुओं पर की चर्चा
फुलवरिया प्रखंड में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत में संचालित स्वच्छता कार्यों की प्रगति, डोर टू डोर कचरा उठाव एवं स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।