चौगाईं: बंजरिया गांव: जमीनी विवाद में भाई ने गड़ासे से काटकर की सगे भाई की हत्या, भाभी संग गिरफ्तार
Chaugain, Buxar | Apr 27, 2026 बंजरिया गांव में रविवार सुबह 7 बजे हुए जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित भाई और उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पोलस्त कुमार त्वरित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के बाद आरोपित पति कृष्णा यादव को उसी समय और उसकी पत्नी सुनीता देवी को रविवार की रात्रि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।