रेणुका: मशोर में मकान गिरा, परिवार खेतों में था इसलिए बड़ी दुर्घटना टली
Renuka, Sirmaur | Aug 21, 2026 मशोर गांव में सुबह जयचंद शर्मा का मकान भरभराकर गिर गया। परिवार खेतों में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के साथ रसोई और गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की है।