चित्तौड़गढ़: सेंसर हैक कर 5 मिनट में चित्तौड़गढ़ से 20 लाख की क्रेटा कार उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
जिला स्पेशल टीम ने कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस क़े साथ 350 अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के गहन विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्यीय क्रेटा कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चित्तौड़गढ़ से चोरी हुई करीब ₹20 लाख मूल्य की क्रेटा कार बरामद की है। चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोसिन