Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी सफलता: फिरौती एवं हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 04 शूटरों को किया ढेर तथा 01 गोली लगने से हुआ घायल। इस मुठभेड़ में 03 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से हुए घायल। आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग किए गए 05 आधुनिक पिस्टल, 50 से ज्यादा खाली खोल, कुछ जिंदा कारतूस तथा 01 स्कोर्पियो गाड़ी घटनास्थल से की बरामद। गुरुग्राम: 10 जुलाई 2026 ▪️ गुरुग्राम पुलिस ने अपराध एवं संगठित गैंगों के विरुद्ध अपनी "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत एक अत्यंत साहसिक एवं कार्यवाही करते हुए अपराधियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्यवाही एवं रणनीतिक घेराबंदी के चलते फिरौती के लिए संभावित हत्याकांड को समय रहते रोक लिया गया। पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 04 बदमाश मारे गए, जबकि 01 गंभीर रूप से घायल बदमाश को गिरफ्तार करके उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान 03 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। ▪️ पिछले कुछ दिनों से प्राप्त हो रही intelligence input तथा कुछ पीड़ित परिवारों को प्राप्त धमकियों को मध्य नजर रखते हुए सभी संभावित घटना स्थल पर अलग अलग क्राइम टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान एक प्राप्त सूचना पर क्राइम टीम सेक्टर 40, 39, 17 द्वारा उपरोक्त घटना स्थल की घेर बंदी की गई हालांकि घेरबंदी से तुरंत पहले विदेश मे बैठे एक गैंगस्टर के 5 शूटर द्वारा संबंधित एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग की जा रही थी। दौराने घेरबंदी व मौका की सूझ बुझ से उपरोक्त cia इंचार्ज ने अपनी टीम सहित नियमनुसार कार्यवाही की और दौराने कार्यवाही सभी संबंधित नियमानुसार कदम उठाए गए। जो मौका पर अचानक हुई इस मुठभेड़ मे पांचों शूटरों को गोली लागि जिनमे से 4 को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया व एक गंभीर रूप ए घायल होने पर उपचारधीन है। आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियों से 3 पुलिसकर्मी घायल हुए जो की उपचारधींन है। ▪️ व्यवसायी के मकान पर हमला करने पहुंचे बदमाश: दिनांक 09.07.2026 को समय रात करीब 9:50 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसकी नंबर प्लेटों को काली टेप से ढका गया था, घटनास्थल पर पहुंची। वाहन में सवार पांच हथियारबंद बदमाशों में से तीन नीचे उतरे और व्यवसायी विशाल बेरी के मकान तथा आसपास के मकानों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटना के दौरान एक आरोपी विदेश में बैठे नामी मुख्य अपराधी के निर्देश पर मोबाइल फोन से पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहा था। ▪️ पुलिस ने आत्मसमर्पण का अवसर दिया, बदमाशों ने पुलिस पर बरसाई गोलियां: घटनास्थल पर पहले से तैनात पुलिस टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी करके आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की स्पष्ट चेतावनी दी। किन्तु आरोपियों ने पुलिस की चेतावनी को अनदेखा करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें निम्नलिखित पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए:- 1. सिपाही मंजीत सिंह 2. सिपाही शमशेर सिंह 3. सहायक-उप-निरीक्षक सुनील कुमार ▪️ पुलिस की जवाबी कार्यवाही 04 आरोपी ढेर व 01 घायल: लगातार हो रही जानलेवा फायरिंग के बीच पुलिस अधिकारियों ने पहले हवाई फायर करके आरोपियों को पुनः चेतावनी दी। जब आरोपी लगातार पुलिस पर गोलियां चलाते रहे, तब पुलिस ने कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षा, आमजन की सुरक्षा एवं आरोपियों को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्यवाही की, जिसमें सभी पांचों आरोपी गोलियां लगने से घायल हो गए। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 04 आरोपियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक आरोपी गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाराधीन है। ▪️मृत आरोपियों की का विवरण: 1. दीपा उर्फ संदीप निवासी जिला फतेहाबाद। 2. आर्यन निवासी जिला रोहतक। 3. नितिन निवासी जिला रोहतक। 4. अंकित निवासी जिला रोहतक। ▪️घायल आरोपी का विवरण: 1. शिवम निवासी जिला मेवात । ▪️ *आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड:* उपरोक्त आरोपियों के प्रारम्भिक अपराधिक रिकार्ड के अवलोकल से ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी नितिन के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व अवैध हथियार रखने के सम्बन्ध में 02 अभियोग जिला रोहतक में तथा आरोपी दीपा उर्फ सन्दीप के खिलाफ आर्मज एक्त, एनडीपीएस एक्त तथा विभिन्न प्रकार से संगीन अपराधों से सम्बन्धित 14 अभियोग अंकित है। पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड को गहनता से खंगाला जा रहा है। ▪️ *वैज्ञानिक जांच:* घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। घटनास्थल पर सीन-ऑफ-क्राइम टीम, एफएसएल, बैलिस्टिक विशेषज्ञ सर्च टीम को मौका पर बुला कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति मे वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करके सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। ▪️ *घटनास्थल से बरामदगी:* आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग किए गए 05 आधुनिक पिस्टल, 50 से ज्यादा खाली खोल, काफी मात्र मे जिंदा कारतूस तथा 01 स्कोर्पियो गाड़ी घटनास्थल से की बरामद की गई है। ▪️ *निम्नलिखित धाराओं में किया अभियोग अंकित:* उपरोक्त घटना के सम्बंध में पुलिस थाना डीएलएफ, गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 111(3), 111(4), 121(1), 132, 221, 262, 3(5) के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ *गुरुग्राम पुलिस का संदेश:* गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध, गैंगवार, रंगदारी, अवैध हथियारों एवं कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा तथा आमजन की सु

Uklana, Hissar | Jul 10, 2026

MORE NEWS

उकलाना में दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस वार्ता

उकलाना में दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस वार्ता

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026

जीजा-साला मर्डर मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर 

इससे पहले गिरफ्तार 4 आरोपी न्यायिक हिरासत में व एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया

पंचकूला/ 26 जुलाई :-पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की हत्या के मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी टीम ने इंचार्ज कमलदीप सिंह की अगुवाई में मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी जिला सिपोल, बिहार, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 22 वर्ष) तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।

गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक जांच के बाद घटनास्थल सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चिट्टा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गंभीर वारों के निशान मिले।

जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बनी रही। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज हैं। 

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि इससे पहले 5 जुलाई को आरोपी विपिन, प्रेमचंद तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 7 जुलाई को चौथे आरोपी रोहन कुमार निवासी अभयपुर, सेक्टर-19 को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान एक नाबालिग को भी काबू किया गया, जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े शेष तथ्यों और फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि यह मामला पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता में है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जीजा-साला मर्डर मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर इससे पहले गिरफ्तार 4 आरोपी न्यायिक हिरासत में व एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया पंचकूला/ 26 जुलाई :-पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की हत्या के मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी टीम ने इंचार्ज कमलदीप सिंह की अगुवाई में मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी जिला सिपोल, बिहार, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 22 वर्ष) तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके। गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक जांच के बाद घटनास्थल सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चिट्टा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गंभीर वारों के निशान मिले। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बनी रही। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज हैं। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि इससे पहले 5 जुलाई को आरोपी विपिन, प्रेमचंद तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 7 जुलाई को चौथे आरोपी रोहन कुमार निवासी अभयपुर, सेक्टर-19 को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान एक नाबालिग को भी काबू किया गया, जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े शेष तथ्यों और फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि यह मामला पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता में है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026

*सीआईए हिसार की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार*

हिसार 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए हिसार पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि स.उप निरीक्षक राममेहर अपनी टीम के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान धोलू राम पुत्र शमशेर सिंह निवासी कुलेरी के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी सीआईए ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध हथियार के स्रोत, इसे रखने के उद्देश्य तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियार रखने, अपराधियों को संरक्षण देने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी आपराधिक गतिविधि की सूचना हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*सीआईए हिसार की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार* हिसार 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए हिसार पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि स.उप निरीक्षक राममेहर अपनी टीम के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान धोलू राम पुत्र शमशेर सिंह निवासी कुलेरी के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी सीआईए ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध हथियार के स्रोत, इसे रखने के उद्देश्य तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियार रखने, अपराधियों को संरक्षण देने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी आपराधिक गतिविधि की सूचना हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026

*यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, सायरन का दुरुपयोग व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर ₹11,000 का चालान*

हिसार 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस बरवाला में तैनात सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर अनधिकृत रूप से सायरन लगाने तथा चालक द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर ₹11,000 का चालान किया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि सड़क पर कानून सभी के लिए समान है। कोई भी व्यक्ति अपने वाहन पर बिना वैधानिक अनुमति के सायरन, फ्लैशर या अन्य विशेष उपकरण लगाकर आम नागरिकों पर रौब नहीं जमा सकता। ऐसे मामलों में हिसार पुलिस द्वारा बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं बल्कि चालक और यात्रियों के जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। सीट बेल्ट का प्रयोग न करने से दुर्घटना के समय गंभीर चोट या जान जाने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक वाहन चालक और आगे की सीट पर बैठे यात्री के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।
एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत सायरन, हूटर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, गलत पार्किंग, नशे की हालत में वाहन चलाना, ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और अन्य लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को भी काफी हद तक रोका जा सकता है।
हिसार पुलिस का संदेश:
"नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें। कानून का सम्मान करें, क्योंकि यातायात नियम आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।"

*यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, सायरन का दुरुपयोग व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर ₹11,000 का चालान* हिसार 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस बरवाला में तैनात सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर अनधिकृत रूप से सायरन लगाने तथा चालक द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर ₹11,000 का चालान किया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि सड़क पर कानून सभी के लिए समान है। कोई भी व्यक्ति अपने वाहन पर बिना वैधानिक अनुमति के सायरन, फ्लैशर या अन्य विशेष उपकरण लगाकर आम नागरिकों पर रौब नहीं जमा सकता। ऐसे मामलों में हिसार पुलिस द्वारा बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं बल्कि चालक और यात्रियों के जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। सीट बेल्ट का प्रयोग न करने से दुर्घटना के समय गंभीर चोट या जान जाने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक वाहन चालक और आगे की सीट पर बैठे यात्री के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत सायरन, हूटर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, गलत पार्किंग, नशे की हालत में वाहन चलाना, ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और अन्य लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को भी काफी हद तक रोका जा सकता है। हिसार पुलिस का संदेश: "नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें। कानून का सम्मान करें, क्योंकि यातायात नियम आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।"

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026

*पैदल गश्त से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत, अपराधियों में कानून का भय बढ़ा : एसपी सिद्धांत जैन , आईपीएस*

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हिसार पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए। साथ ही लोगों को साइबर अपराध, नशा, यातायात नियमों तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। पुलिस की लगातार मौजूदगी से अपराधियों में कानून का भय बना रहता है तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में नियमित रूप से पैदल गश्त, नाकाबंदी, वाहन जांच और रात्रि गश्त जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। आपकी सतर्कता और पुलिस का सहयोग मिलकर जिले को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*पैदल गश्त से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत, अपराधियों में कानून का भय बढ़ा : एसपी सिद्धांत जैन , आईपीएस* पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हिसार पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए। साथ ही लोगों को साइबर अपराध, नशा, यातायात नियमों तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। पुलिस की लगातार मौजूदगी से अपराधियों में कानून का भय बना रहता है तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में नियमित रूप से पैदल गश्त, नाकाबंदी, वाहन जांच और रात्रि गश्त जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। आपकी सतर्कता और पुलिस का सहयोग मिलकर जिले को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Uklana, Hissar | Jul 25, 2026