सुल्तानपुर: धम्मौर पुलिस ने मारपीट के मामले के वारंटी अभियुक्त को समनाभार से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
धम्मौर पुलिस ने मारपीट के मामले के वारंटी अभियुक्त समनाभार गांव निवासी सुरेश पुत्र ननकऊ को उसके घर से गिरफ्तार किया है।उप निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि गिरफ्त में आए सुरेश के खिलाफ पुलिस द्वारा थाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।