सुल्तानपुर: बंधुआ कला पुलिस ने चेक बाउंस मामले के 2 वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बंधुआकला पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है।गिरफ्त में आए दोनों वारंटियों की पहचान बंधुआकला क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी विजय बहादुर नाई पुत्र बदारथ नाई व अलीगंज गांव निवासी लईक अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र फारुख अहमद के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा है।