सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली, अब 9 अक्टूबर को होगी सुनवाई, 6 पेशियों से भाजपा नेता नहीं पेश कर पाए साक्ष्य
रायबरेली सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मानहानि मामले में मंगलवार को भी सुनवाई टल गई है।केस के वादी व भाजपा नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज अस्वस्थ रहें,जिस कारण सुनवाई नहीं हो सकी।उक्त मामले में 9अक्टूबर को MP/MLA कोर्ट ने सुनवाई की तारीख नियत की है।वर्ष 2018 में विजय मिश्रा ने राहुल गांधी पर अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर केस दर्ज कराया था