सुल्तानपुर: शहर के गभाडिया मोहल्ले में निकला अजगर, मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
शहर के गभडिया मोहल्ले में आवासीय क्षेत्र में विशालकाय अजगर निकालने से हड़कंप मच गया।मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया।इस बाबत DFOअमित सिंह ने बताया कि गभडिया मोहल्ले में अजगर मिलने की सूचना पर हमारी टीम ने रेस्क्यू कर उसको पकड़ा है।हम उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोडेंगें।