सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुलिस ने चलाया अतिक्रमण अभियान, पुलिस को देख अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
सुलतानपुर-शहर मे सड़़क अतिक्रमण मुक्त कराने और जाम को झाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह से कमर कस ली है।इसको लेकर पुलिस और नगरपालिका ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम शुरू कर दिया है। आज कलेक्ट गेट के सामने दुकानों को हटवाया गया पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के आदेश पर कोतवाली नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह और पुलिस के जवान सड़़क पर उतरे।