रफीगंज: रफीगंज के धरहारा गांव में मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रफीगंज पुलिस ने कांड संख्या 172/26 के अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार रात्रि 9 बजे थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि धरहरा गांव निवासी मनोज यादव को मारपीट के मामले में अभियुक्त बनाया गया था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।