पूरनपुर: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत की है। आरोप है कि चार सितंबर को विक्की मंडल पुत्र परिमल मंडल अपने भाई प्रशांत मंडल और चिन्मय विश्वास पुत्र नीलू विश्वास, निवासी गभिया सहराय थाना माधोटांडा, किशोरी को अपने साथ कहीं ले गए। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल