रफीगंज: आगामी 09 जून को राजद के प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरने का आयोजन
रफीगंज पूर्व अध्यक्ष डॉ गुलाम शाहिद ने रविवार अपराह्न 3 बजे बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई , बेरोज़गारी , गिरती शिक्षा एवं विधि व्यवस्था के खिलाफ आगामी 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।साथ ही 17 जून को जिला मुख्यालय में भी एकदिवसीय धरना कार्यक्रम निर्धारित है।