धार: जिले में मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य, 5 हजार परिवारों को मिलेगा रोजगार
Dhar, Dhar | Apr 25, 2025 धार जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। इस साल मौसम अनुकूल रहने से पत्तों की क्वालिटी और ग्रोथ बेहतर है। जंगल में अभी पत्ते छोटे और नरम हैं। वन विभाग ने इस बार 4100 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य रखा है। सरकार ने प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए का दर निर्धारित किया है। संग्रहण की अवधि 45 दिन की होगी।