धार: धार के मोहन टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने आतंकवाद का पुतला फूंका, पहलगाम की घटना का विरोध किया
Dhar, Dhar | Apr 24, 2025 धार में मोहन टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदर्शन किया गया। यहां कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग धार के अध्यक्ष डॉक्टर रफीक शेख के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन कर आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वही पहलगांव की घटना में शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि कार्यकर्ताओं द्वारा देते हुए घटना की निंदा की गई।