धार: धार जिले के विभिन्न ब्लॉक में ‘एक जिला एक औषधि’ योजना के तहत स्व-सहायता समूहों को ‘स्टीविया’ औषधीय खेत दिए गए
Dhar, Dhar | Apr 24, 2025 मध्यप्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड, आयुष विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. रमेशचंद्र मुवेल के नेतृत्व में धार सहित जिले के सभी ब्लाकों में देवारण्य योजना के अंतर्गत ‘‘एक जिला एक औषधि’’ अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को औषधीय पौधों की खेती, विशेषकर ‘‘स्टीविया’’ का प्रशिक्षण दिया गया।