बैतूल नगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर तड़पती रही गाय, कोतवाली पुलिस जवानों और समाजसेवियों ने दिखाई मिसाल-ए-इंसानियत"
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे, इटारसी रोड स्थित एचएमटी फैक्ट्री के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए और वह सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देर रात होने के कारण पशु चिकित्सालय की एंबुलेंस समय प