Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
tahalkavoice288
हलगज में भड़की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, घटना में घायल एसडीएम सौरभ गंदर्भ को लाया गया दमोह, मीडिया को सुनाई आपबीती बोले घटना से आक्रोश में थे ग्रामीण, आक्रोश में उठाया यह कदम,
Damoh, Damoh
| Sep 26, 2026
MORE NEWS
जुआ फड़ पर कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, हिंडोरिया अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा परिजनों ने पुलिस पर लगाए माफियों को संरक्षण देने के आरोप, बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती गांव में बीती रात जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अधेड़ की मौत के बाद हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी, पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी समेत विभिन्न थाना-चौकियों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों के अनुसार हिनौती में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान हिंडोरिया थाना क्षेत्र के टिकरी पिपरिया निवासी शिवसिंह लोधी को पुलिस अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद परिजनों को फोन पर उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर शिवसिंह मृत मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शव पर चोट के निशान होने का दावा किया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा पर अवैध शराब विक्रेताओं और जुआ फड़ संचालकों को कथित संरक्षण देने तथा लेनदेन के आरोप भी लगाए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आनंद कलादगी ने बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, एएसआई रामकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, वीरेंद्र मिश्रा, अविनाश जाट, देवेंद्र ठाकुर, दीपचंद्र चौधरी और आरक्षक शिवसदन को लाइन अटैच कर दिया। वही पुलिसकर्मियों पर अवैध शराब विक्रेताओं और जुआ फड़ संचालकों को संरक्षण व लेनदेन के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है।
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
पिता की मौत के बाद बेटे का आक्रोश, पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जाहिर कर प्रशासन से की निष्पक्ष कार्यवाही की मांग...
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, किया चक्का जाम पुलिस पर मौत से भड़के ग्रामीणों ने किया पथराव, वीडियो वायरल दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घटना में एसडीएम सौरभ गंधर्भ एवं पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगेत सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए है। जिन्हें बांदकपुर स्वास्थ्येंद्र ले जाया गया है।
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
टिकरी पिपरिया निवासी शिवसिंह लोधी की जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही के दौरान शिवसिंह लोधी की मौत के बाद हुए प्रदर्शन कर पर दमोह एसपी आनंद कलादगी ने सख्त रुख अपनाते हुए रेड कार्यवाही के दौरान मौजूद चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ASI, रामकुमार सिंह ASI, संजय पाठक प्रधान आरक्षक, वीरेन्द्र मिश्रा, अविनाश जाट, देवेन्द्र ठाकुर, दीपचंद्र चौधरी आरक्षक, शिवसदन को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही शव को सागर रवाना करते हुए। पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। टीम गठित कर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, चक्का जाम, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव वीडियो वायरल दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की मशक्क�
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को सागर रवाना पर पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया। घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा मामले की स्पेशल टीम गठित कर जांच की जाएगी। जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। जुआ फड़ पर कार्यवाही करने पहुंचे थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों के लिए लाइन अटैच कर दिया गया है। सागर से टीम पूरे मामले की जांच करेगी। जांच में तथ्य सामने आयेंगे उनके अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
घर में विराजमान गजानन, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश... जय गणेश 🙏🙏
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026
हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुआ फड़ पर कार्यवाही करने पहुंची पुलिस गिरफ्त में अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का बवाल, भड़के परिजनों ने किया जमकर प्रदर्शन, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे लोगों को समझाइश देकर थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच
Damoh, Damoh | Sep 26, 2026