बरेली: सेंट्रल जेल में बंद कैदी के वायरल वीडियो को लेकर मुकदमा हुआ दर्ज, सीओ अनीता चौहान ने दी जानकारी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल में कैदी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। शूटर आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले शूटर का वीडियो कॉल पर बात करते हुए का वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद तीन जेल वार्डन को सस्पेंड किया गया था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दि है।