बरेली: किला थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, दो अभियुक्त गिरफ्तार
किला थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुकाबिल की सूचना पर तिलक इंटर कॉलेज के पास से अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सुरजीत पुत्र अनोखे लाल निवासी गोपालपुर थाना फरीदपुर रामवीर पुत्र मुरली निवासी नवादिया थाना किला बताया है।