बरेली: मीरगंज थाना पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार
मीरगंज थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पांच वारण्टियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी वारण्टियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़े गए सभी वारंटी काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।