बरेली: किला थाना क्षेत्र के किला छावनी के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा मुकदमा दर्ज
किला छावनी के रहने वाले शोभित गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। वह दीवान जी सूर्य प्रताप के साथ पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डालने गया था। पेट्रोल पंप पर पहले से ही मौजूद दबंग रितिक वाल्मीकि, गौरव यादव, चमन यादव, ने शोभित पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड व बेल्टो से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज