पाटन: भोपाल की घटना का विरोध, तहसील कार्यालय में आदिवासी एकता मंच ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
तहसील कार्यालय में बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे आदिवासी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा। जिसमें भोपाल में आदिवासी युवक के साथ हुई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का विरोध किया कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से भोपाल की घटना हुई है पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।