गोवर्धन: गोवर्धन में मजार तोड़ने के मामले में हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम को गिरफ्तार किया गया
गिर्राज जी के धाम गोवर्धन में मजार तोड़ने के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए मथुरा पुलिस ने हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। मजार को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद से ही इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है।