बहराइच: बहराइच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 342 गरीब कन्याओं का विवाह हुआ संपन्न
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत गेंद घर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 342 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमें 16 जोड़े अल्पसंख्यक (मुस्लिम समुदाय) के हैं। कार्यक्रम में मौजूद सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल,पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी रहे मौजूद।