कसिया: पटहेरवा पुलिस ने बेटियों के तहरीर पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने पिता पर उन्हें बेचने का गम्भीर आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल दोनों बहनों ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि उसके पिता ने उन्हें राजस्थान के नूह जनपद में ले जाकर बेच दिया था। वहां से दोनों बहनें किसी तरह वहां से भागकर आयी है।