कसिया: मैनपुर के पंचायत भवन में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी, पंचायत सहायक ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
कसया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुर के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है। पंचायत सहायक शुभम कुमार निगम ने कसया पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मैनपुर ग्राम सभा का पंचायत भवन दीनापट्टी गांव में स्थित है। जहां लगे सीसीटीवी कैमरों को अज्ञात चोरों ने द्वारा चुरा लिया गया है।