आनंदपुरी: आनंदपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए माह अप्रैल में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आनंदपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।