आदर्श प्रताप और अर्पिता ने प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान, स्टेट लेवल के लिए हुआ चयन
संतकबीरनगर। जिले के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जयपुरिया विद्यालय, खलीलाबाद में कक्षा 6 की छात्रा अर्पिता पासवान ने आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करते हुए बोर्ड पर गोल्ड मेडल अपने नाम किया वहीं, कक्षा 7 के छात्र आदर्श प्रताप पासवान ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोरखपुर में हुआ, जिसमें दोनों बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों विद्यार्थियों का स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी आगामी 22 तारीख को नोएडा में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे।बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
#संतकबीरनगर #खलीलाबाद #आदर्शप्रतापपासवान #अर्पितापासवान #गोल्डमेडल #प्रतिभा #स्टेटलेवल #नोएडा #जिले_का_नाम_रोशन