अनूपपुर: अम्बेडकर जयंती पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम, ‘शिक्षित बनो-संगठित रहो’ का संदेश दिया गया
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक बुराइयों के अंधकार में रोशनी की किरण बनकर आए और उनके ‘शिक्षित बनो-संगठित रहो’ के मंत्र से ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।