पलिया: पलिया में भारी बारिश से अंजीरबोझ और खुशीपुर सहित 4 स्कूलों में जलभराव, पढ़ाई हुई बाधित
क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पलिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अंजीरबोझ, खुशीपुर, चंबरबोझ और उच्च प्राथमिक विद्यालय शांतिनगर में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। विद्यालय परिसरों में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।