फिरोज़ाबाद: गांव नगला गंगे के पास गुड़गांव जा रहे बाइक सवार पूर्व प्रधान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना के गांव नगला गंगे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भीम प्रकाश पूर्व प्रधान को रोदता हुआ मोके से फरार हो गया। हादसे में भीम प्रकाश की मौत हुयी है। बाइक सवार भीम प्रकाश गांव कुशियारी से गुड़गांव जा रहे थे। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।